Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Cosmos

धुंधला-नीला बिंदु....

                                    Image Source :  NASA/JPL-Caltech ''इस नुक्ते(बिंदु) को दोबारा देखिए! हम यहीं हैं, ये हमारा घर है, हमारी पृथ्वी! यहीं वो लोग रहते हैं जिन्हें आप जानते हैं,प्यार करते हैं या जिनको आप ने कभी देखा है,नाम सुना है. आज तक जो भी इंसान हुए हैं उनकी जिंदगी यहीं गुजरी है।सूर्य की किरण में थमे हुए धूल के इसी कण पर हमारी तमाम खुशियाँ और गम ,हजारों महान् धर्म,विचारधाराएं , बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाएं , हर शिकारी और शिकार ,घुमक्कड़ ,सारे हीरो और कायर , सभ्यताएं बनाने वाले और सभ्यताएं मिटाने वाले ,सारे राजा और किसान,प्यार करने वाले सभी जोड़े ,सारे माता-पिता,बच्चे,नये अविष्कार करने वाले,सही राह दिखाने वाले शिक्षक,हर भ्रष्टाचारी नेता,सारे संत और पापी,वो सब जो हमारी जाति में पैदा हुए हैं उनकी जिंदगी यहाँ गुजरी है। अनन्त ब्रह्मांड में धूल के कण बराबर एक ग्रह पर , इस बहुत बड़े Cosmos में पृथ्वी की जगह बहुत मामूली है। फिर भी जरा खून की उन नदियों के बारे में सोचिए जो कुछ...